नाना पटवारी ड्रग केस में नया मोड़: युवती बोली- मैंने कोई आरोप नहीं लगाए, नाना अच्छे इंसान है
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के ड्रग केस में नया नया मोड़ सामने आया है। पहले सामने आया कि पुलिस ने युवती के बयान लिए हैं और इसमें पता चला है कि नाना युवतियों को ड्रग का आदी बनाता है और शोषण करता है। इसके आधार पर नाना को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाने की बात सामने आई थी । लेकिन अब शनिवार को एसपी आफिस पहुंच कर एक युवती ने मीडिया को बयान देकर कई और सवाल खड़े कर दिए है। युवती ने कहा है कि मुझ पर जो आरोप लाए जा रहे है वे सब झूठे है। नाना एक अच्छे व्यक्ति है।
नाना पर लगाए गए सारे झूठे है
युवती ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे एसपी आफिस बुलाया गया था, इसलिए यहां आई हूं। नाना पर सारे आरोप झूठे हैं और मैंने उन पर कोई आरोप नहीं लगाए और वह तो काफी अच्छे इंसान है। यह जो कहा जा रहा है कि वह लड़कियों को ड्रग देते हैं, उन्हें इसका आदि बनाते हैं, सब झूठ हैं। मैंने तो उन्हें ड्रिंक करते भी नहीं देखा, तो ड्रग का तो सवाल ही नहीं होता है।
उनके खिलाफ राजनीतिक षडियंत्र रचा जा रहा है
युवती ने आगे कहा कि मेरी नाना से 4-5 साल पहले इंदौर में ही मुलाकात हुई थी। मैं उनकी दोस्त हूं और अच्छे से जानती हूं, बहुत अच्छे से जानती हूं और उनके साथ रही हूं और रह रही हूं, वह बहुत नाईस पर्सन है। यह उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उन्हें फंसाया जा रहा है, यह साजिश हो सकती है। साजिश किनके द्वारा की गई इस सवाल पर युवती ने कहा कि किसने की मुझे नहीं पता लेकिन हो सकता है कि राजनीति के लिए उनका उपयोग करना हो, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं। वह ड्रग नहीं लेते हैं मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानती हूं।
पुलिस के ये है बोल
वहीं एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि इस मामले में ड्रग का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका है और इसकी जांच हो रही है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं और लगातार पूछताछ की जा रही है।