|

मुरैना में शव को कढ़ाई में रखकर नाला पार कराया: खेत में किया अंतिम संस्कार; गांव में नहीं है श्मशान घाट

मुरैना। पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के भौरूसिंह का पुरा गांव में लगातार बारिश के बाद उफान पर आए नाले के कारण मृतक हुकुम सिंह परमार के शव को अंतिम संस्कार के लोहे की बड़ी कढ़ाई में रखकर पार कराना पड़ा।

गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण परिजनों ने मजबूरी में अपने खेत में अंतिम संस्कार किया।आबादी दो हजार से अधिक है इसके बावजूद यहां अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है।

लाखों खर्च होने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं 
घटना का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ग्रामीणों ने इन तस्वीरों के जरिए प्रशासन का ध्यान गांव की समस्या की ओर खींचा है। सवाल यह है कि जब कागजों पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों खर्च किए जाने के दावे किए जाते हैं, तो फिर एक ग्रामीण को मौत के बाद भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा क्यों नहीं मिल पाती?

इसकी जांच होगी 
जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने कहा है कि यदि ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण नहीं हुआ है या निर्माण कार्य में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा।

Share