मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई खुशियां

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है, जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

मुनव्वर ने इस खास पल को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अस्पताल से पत्नी और नवजात बेटी की तस्वीरें पोस्ट कीं, हालांकि उन्होंने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा “घर बरकत आई”, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो गया।

इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और कई सेलिब्रिटीज ने कपल को बधाइयां दी हैं। वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी और रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि मुनव्वर और महजबीन ने साल 2024 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है। मुनव्वर की पहली शादी से उनका एक बेटा भी है।

Share

Similar Posts