मुंबई इंडियंस को झटका, अंकोलेकर बाहर; युवा ऑलराउंडर कृष भगत टीम में शामिल

Mumbai Indians ने आईपीएल 2026 के बीच बड़ा फैसला लेते हुए चोटिल Atharva Ankolekar की जगह युवा ऑलराउंडर Krish Bhagat को टीम में शामिल कर लिया है, अंकोलेकर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम के संतुलन पर असर पड़ा है और मैनेजमेंट को तुरंत विकल्प तलाशना पड़ा।
अथर्व अंकोलेकर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में टीम का अहम हिस्सा थे और वह भारत की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें इस सीजन की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन चोट के चलते उनका अभियान बीच में ही खत्म हो गया।
वहीं उनकी जगह टीम में शामिल किए गए कृष भगत पंजाब के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं, उन्होंने अब तक घरेलू क्रिकेट में 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।
गौर करने वाली बात यह है कि कृष भगत पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस के ट्रायल में हिस्सा ले रहे थे और इस बार नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे, उनकी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें अब आधिकारिक रूप से टीम में मौका मिला है, फ्रेंचाइजी ने उन्हें भी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मौके का फायदा उठाते हुए कृष भगत टीम के लिए कितना प्रभावी योगदान दे पाते हैं, क्योंकि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर हर युवा खिलाड़ी के पास खुद को साबित करने का यह सुनहरा अवसर होता है।






