मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवपदस्थ आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह की सौजन्य भेंट

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम श्री मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर प्रशासनिक एवं जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मनीष सिंह ने अपनी नवीन जिम्मेदारियों के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा जनसम्पर्क विभाग की भावी कार्ययोजना पर भी संक्षिप्त संवाद हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विभागीय कार्यों को प्रभावी एवं जनहितकारी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
यह सौजन्य मुलाकात राज्य में सूचना प्रसारण एवं जनसंपर्क तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग की भूमिका शासन की योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में इस बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।






