MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को ; इंदौर के इस सेंटर को लेकर खास सूचना
मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा- 2025 में पहले चरण का आयोजन रविवार 12 जुलाई को किया जाएगा। इसके पहले संभाआयुक्त डॉ. सुदामा खड़े तैयारी को लेकर बैठक की और हिजाब , जैसे धार्मिक प्रतीकों पर निर्देश दिए। इसमें परीक्षा में 5,000 हज़ार 710 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। प्रसाशन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
परीक्षा में हिजाब, कलावे को लेकर परीक्षा में दिए निर्देश
परीक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं कि हिजाब, पगड़ी, कलावा, ताबीज एवं अन्य धार्मिक प्रतीकों का सम्मानपूर्वक परीक्षण किया जाएगा। वहीं, उन्हें हटाने या क्षति पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को केवल ई-प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, निर्धारित स्याही का पेन, पारदर्शी पानी की बोतल तथा प्रवेश पत्र में अनुमत सामग्री ही साथ लाने की अनुमति होगी। दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी आवश्यकता अनुसार आयोग द्वारा मंजूरी प्राप्त सामग्री साथ ला सकेंगे।
जूते मोजे नहीं , सेंडल चप्पल में ही जाना होगा
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट व डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, ईयरफोन तथा अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा पेंसिल, रबड़, शार्पनर, स्केल, बेल्ट, पर्स, वॉलेट, धूप का चश्मा, कफलिंक, हाथ में धातु या चमड़े के बैंड तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी परीक्षा कक्ष में ले जाना वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जबकि चप्पल या सैंडल पहनकर प्रवेश किया जा सकेगा।
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा 6 विषयों संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र और योगिक विज्ञान के लिए आयोजित की जा रही है।
इंदौर के इस सेंटर को लेकर खास सूचना
वहीं आयोग ने गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज, जीएसीसी कैंपस इंदौर के लिए खास सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस केंद्र पर परीक्षा देने आ रहे उम्मीदवार केंद्र के एबी रोड से पहुंच मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य होने के कारण अन्य मार्ग का उपयोग करें। वह यहां पर आसानी से पहुंचने के लिए देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के यूटीडी खंडवा रोड के मुख्य द्वार का उपयोग करें और एबी रोड होते हुए नहीं आएं।