मध्य प्रदेश आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 80 से अधिक अधिकारियों के तबादले, विनय रंगशाही शाजापुर से खंडवा भेजे गए
मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया हैं। वाणिज्यिक कर विभाग में आबकारी उपायुक्त से लेकर सहायक आबकारी अधिकारियों के तबादले आदेश जारी हुए हैं। कई जिलों के दर्जनों भर आबकारी अधिकारियों और उपनिरीक्षक के तबादले कर दिए है। इसमे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे शाजापुर जिले में कलेक्टर और विनय रंगशाही के बीच विवाद की खबरे सामने आई थी। उन्हें अब शाजापुर से हटाकर खंडवा कमान संभालने भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ समय से कलेक्टर और रंगशाही के बीच चल रहे मतभेद चल रहे थे। इसी विवाद के बीच उनका तबादला हुआ है, हालांकि सरकारी आदेश में किसी का जिक्र नहीं हुआ है। आदेश में सिर्फ प्रशासनिक आधार पर तबादला लिखा गया है।
इन आबकरी उपनिरीक्षकों के किए तबादले
यह तबादले केवल रंगशाही तक ही सिमित नहीं रहे कई और अधिकारियों के भी फेरबदल किये गए है। वाणिज्य कर विभाग ने इस तारीख के कुल पांच अलग आदेश निकले है। पहले आदेश आबकारी उपनिरीक्षकों के लिए है। इसमें अधिकरियों को कार्यवाह सहायक जिला आबकारी अधिकारी का प्रभार दिया गया है।
सागर के मृतुन्जय सिंह ठाकुर को सागर में ही रखा गया है। रविशंकर पुरोहित इंदौर संभाग से शाजापुर गए है। नितिन जोशी को मंदसौर से उज्जैन संभाग का प्रभार मिला है। मुकेश गौर को खरगोन से बुरहानपुर भेजा। अरविंद श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग से डिंडोरी जिला भेजा गया है।
इन सहायक जिला आबकारी अधिकारीयों के भी हुए तबादले
सूची में 29 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह दूसरा आदेश सहायक जिला आबकारी अधिकारियों से जुड़ा है। संजीव सिंह ठाकर को इंदौर से बुरहानपुर भेजा गया है। राजेश कमार जैन इंदौर संभाग से धार गए हैं। विकास त्रिपाठी को जबलपुर से विदिशा भेजा गया हैं। दीपेंद्र सिंह चौहान को रतलाम से इंदौर आए है। प्रतीक्षा शर्मा इंदौर में ही नई जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रणय कुमात श्रीवास्तव सिवनी से सिंगरौली गए हैं। रामकुमार सूत्रकार दतिया से सागर गए हैं। हसनलाल गोहिया टीकमगढ़ से खंडवा भेजे गए हैं।
आबकारी उपनिरीक्षकों के भी तबादले
आबकारी उपनिरीक्षकों की एक और सूची है जिसमे 32 अधिकारियों के नाम हैं। योगेश कुमार दामा झाबुआ से धार भेजे गए हैं। जुथिका वर्मा का तबादला रतलाम से बैतूल हुआ है। राजश्री खन्ना गेहलोत कोअलीराजपुर से देवास गया हैं। भ्रांति सैयाम नरसिंहपुर से भोपाल आई हैं। सौरभ कनासे राजगढ से इंदौर संभाग गए हैं। रोहित मुकाती धात से देवास भेजे गए हैं। सृष्टि गिरवाल धार से इंदौर गई हैं। अविनाश भूरिया रतलाम से धार भेजे गए हैं।
कार्यवाहक प्रभारी उपायुक्त आबकारी के तबादले
कार्यवाहक प्रभारी उपायुक्त आबकारी स्तर के तीन अधिकारियों के है। यशवंत धनौरा भोपाल से जबलपुर भेजे गए हैं। नीरजा श्रीवास्तव भोपाल से सागर गई हैं। के.सी. अग्निहोत्री जबलपुर से भोपाल आए हैं।
जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले
सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी स्तर का है। इसमें 20 अधिकारी शामिल हैं। सत्यनारायण दुबे खरगौन से ग्वालियर आयुक्त कार्यालय संभालेंगे। राजनारायण सोनी धार से ग्वालियर भेजे गए हैं। मनीष खरे ग्वालियर से उज्जैन संभाग गए हैं। दीपक अवस्थी रायसेन से धार भेजे गए हैं। शादाब अहमद सिद्दकी रतलाम से रायसेन गए हैं। विकास मंडलोई खंडवा से रतलाम भेजे गए हैं।
रामचंद्र बरोड बड़वानी से दतिया गए हैं। अशोक कुमार खत्री इंदौर से बड़वानी भेजे गए हैं। अरविंद सागर नर्मदापुरम से भोपाल संभाग संभालेंगे हैं। राजीव द्विवेदी आगर मालवा से नर्मदापुरम भेजे गए हैं। गरुप्रसाद केवट अशोकनगर से गुना गए हैं। बद्रीलाल दांगी दतिया से नीमच भेजे गए हैं। बसंती भरिया झाबुआ से देवास गई हैं। एन.पी. सिंह उज्जैन संभाग से टीकमगढ़ भेजे गए हैं।
सुरेंद्र कुमार उरांव जबलपुर संभाग से सतना गए हैं। बृजेंद्र कोरी नरसिंहपुर से खरगौन भेजे गए हैं। रिनी गुप्ता ग्वालियर से भोपाल संभाग गई हैं। रविंद्र मिनाकपुर ग्वालियर संभाग से झाबआ भेजे गए हैं। विनय रंगशाही का नाम इसी सची में शाजापुर से खंडवा तबादले के रूप में दर्ज है। ममता अहिरवार सिवनी से उमरिया भेजी गई हैं।
