| | |

इंदौर में पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़: देर रात अज्ञात लोगों ने मचाया उत्पात; CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर। एरोड्रम रोड स्थित सीएम पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना तिरुपति नगर इलाके की बताई जा रही है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप परिसर में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।

पंप संचालक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक राजेश बंसल ने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश बंसल अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा सके।

नगदी चोरी होने की भी आशंका
तोड़फोड़ के साथ ही पेट्रोल पंप से नगद रुपए चोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कितनी राशि चोरी हुई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती तौर पर तोड़फोड़ की वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
घटना की सूचना मिलने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। फुटेज में वारदात से जुड़े लोगों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के साथ यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या वजह थी और पेट्रोल पंप से वास्तव में कोई नकदी चोरी हुई है या नहीं।

Share