|

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को A सर्टिफिकेट: इंटीमेट सीन में 35 सेकेंड की कटौती; पंचायत के सचिव जी ने विक्रांत को किया रिप्लेस

नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल और दिव्येंदु शर्मा नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी फिर से कालीन भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में दिखाई देंगे। दिव्येंदु शर्मा भी मुन्ना त्रिपाठी के रोल में वापसी कर रहे हैं।

CBFC ने कई बदलाव करने को कहा
CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट देने के साथ कई बदलाव के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने इंटीमेट सीन में कुल 35 सेकेंड की कटौती करने को कहा है। दो सीन के करीब 50% विजुअल और साउंड में भी बदलाव होगा। इनमें एक सीन फिल्म के पहले हिस्से में है। दूसरा सीन दूसरे हिस्से में है।

CBFC ने चार जगह गालियों को म्यूट करने को कहा है। छह जगह आपत्तिजनक शब्दों को बदलने का निर्देश दिया गया है। डायलॉग ‘गले से लग जा’ में भी बदलाव किया गया है। फिल्म में एक जातिगत संदर्भ को भी बदलने को कहा गया है।

जितेंद्र कुमार बबलू के किरदार में नजर आएंगे

पंचायत के जितेंद्र कुमार बबलू के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें यह रोल अचानक ऑफर हुआ था। वह किसी दूसरी फिल्म की मीटिंग के लिए गए थे। वहीं उन्हें बबलू का किरदार ऑफर किया गया।

शुरुआत में उन्हें लगा कि यह रोल मुश्किल होगा। बाद में डायरेक्टर गुरमीत सिंह और लेखक पुनीत कृष्ण ने उन्हें किरदार के बारे में समझाया।

इसके बाद जितेंद्र को भरोसा हुआ कि वह यह रोल कर सकते हैं। पूरी टीम ने शूटिंग के दौरान उन्हें सहज महसूस कराया। जितेंद्र ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को उनका बबलू का किरदार पसंद आएगा।

नोएडा में 1,800 रुपए तक पहुंचा टिकट
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग शहरों में टिकट की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। नोएडा में टिकट की कीमत सबसे ज्यादा चर्चा में है। DLF मॉल ऑफ इंडिया में नाइट शो का टिकट करीब 1,800 रुपए बताया गया है। वेव सिनेमा में टिकट करीब 1,500 रुपए है।

आरक्यूब मोनाड मॉल में नाइट शो का टिकट करीब 1,050 रुपए है। वहीं मुंबई और कई दूसरे शहरों में रेगुलर शो के टिकट करीब 149 से 500 रुपए के बीच हैं।

पहले दिन 15-20 करोड़ की कमाई के अनुमान
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन करीब 15 से 20 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग का रिस्पॉन्स अच्छा रहता है तो ओपनिंग 20 करोड़ रुपए से ज्यादा जा सकती है। वहीं धीमी बुकिंग रहने पर कमाई 13 से 15 करोड़ रुपए के आसपास रह सकती है।

अली फजल बोले- सिर्फ 6 एपिसोड काफी
|बिहार में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अली फजल ने फिल्म को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म समझने के लिए ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन देखना जरूरी नहीं है।

अली फजल के मुताबिक, दर्शक सीजन 1 के शुरुआती 6 एपिसोड देखकर फिल्म की कहानी समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि छठे एपिसोड से ही फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

3 घंटे 17 मिनट की है फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का रनटाइम करीब 3 घंटे 17 मिनट है। फिल्म को CBFC से 29 अगस्त को सर्टिफिकेशन मिला था। फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के यूनिवर्स का हिस्सा है। इसके तीन सीजन पहले ही रिलीज हो चुके हैं। अब इसकी कहानी बड़े पर्दे पर आगे बढ़ेगी।

फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share