मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सेनापति और चुराचांदपुर से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Manipur में सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियानों के तहत शुक्रवार को सेनापति और चुराचांदपुर जिलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 7 मई को सुरक्षा बलों ने Senapati District के मारेमई-हेंगबुंग पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान दो .22 बोर राइफल, एक .303 बोर राइफल, एक एमपी5, एक एके-47 राइफल, चार स्थानीय बोल्ट एक्शन राइफलें, एक स्थानीय शॉटगन, तीन .32 पिस्तौल, दो .22 बोर पिस्तौल, 79 जिंदा कारतूस और 13 खाली खोखे बरामद किए गए।
इसके अलावा Churachandpur District के हेंगकापकोट इलाके में चलाए गए दूसरे अभियान में भी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। बरामद सामग्री में तीन सिंगल बैरल राइफलें, एक .303 राइफल, एक पॉम्पी, चार रॉकेट गोले, 500 ग्राम विस्फोटक वाला बेलनाकार आईईडी, चार किलोग्राम विस्फोटक वाला शंक्वाकार आईईडी, चार बुलेटप्रूफ जैकेट, दो हेलमेट, कई खाली खोखे और एक रेडियो सेट चार्जर शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियानों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
राज्य में हाल के महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार तलाशी और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा चुके हैं।






