Manipur में कुकी-नगा उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, Border Security Force जवान की मौत

Manipur के उखरूल जिले में कुकी और नगा उग्रवादी संगठनों के बीच हुई मुठभेड़ में Border Security Force के एक जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ उखरूल जिले के लिटान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोंगकोट चेपू इलाके में हुई, जहां दोनों उग्रवादी समूहों के बीच अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 170वीं बटालियन के कांस्टेबल Mithun Mandal गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं और उग्रवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।






