|

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन और लोसी डिखो भी उपस्थित थे।

इस महीने की 4 तारीख को मुख्यमंत्री पदभार संभालने के बाद यह श्री खेमचंद की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मणिपुर राज्य का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के विकास, शांति और सुरक्षा प्रयासों पर प्रधानमंत्री को अवगत कराना और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोग को मजबूत करना था।

यह मुलाकात Manipur Government Initiatives और PM-States Strategic Dialogue को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share

Similar Posts