मैहर में CM गाना गाया- ‘फूलों का तारों का कहना है…एक हजारों में मेरी बहना है’: बोले- बड़े लड़ाइया महुआ वाले…लग रहा यहीं रुक जाऊं

मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर पहुंचे। यहां मां शारदा देवी मंदिर में माई के दर्शन-पूजन किए। प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। इस दौरान सीएम बोले- सच्चा वादा पक्का काम प्रेम से बोलो जय श्री राम
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में 2,148 करोड़ से ज्यादा की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए।
सीएम बोले- मैहर वाली माता की जय। लाड़ली बहना की जय। सभी बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। आपका आशिर्वाद चाहता हूं। राखी तो साल में एक बार आती है। लेकिन बहनों के खाते में हर महीने पैसे आते हैं। सीएम बोले- लग रहा सब भूल जाऊं यहीं रुक जाऊं। बड़े लड़ाइया महुआ वाले…की लोकोक्ति कही। आल्हा ऊदल को याद किया।
आज मैहर आया तो दोनों हाथ में रक्षा का धागा। हमारे बीच अपने बहनों के बीच प्रेम का धागा। कांग्रेस के लोग कहते हैं लाड़ली बहनों के खाते में पैसे न डालो ये शराब पी जाती है। तो आप लोग जिस दिन चुनाव आएगा तो इनको सबक सिखाना।
सीएम ने गाना गाया- फूलों का तारों का, सबका कहना है..। एक हज़ारों में मेरी बहना है। कहा- हमने जो बादा किया वो हम पूरा कर रहे हैं। पार्टी जो बचन देती है उसे पूरा करती है।
इग्लैंड औऱ भारत में यही अंतर है कि यहां कुटुंब परंपरा है। माता पिता अपने बच्चों से प्रेम करते हैं। मां बेटियां बचपन को ध्यान करेंय़ घर में खीर बने हलवा बने हम खाते खाते भूल जाते है कि मां के लिए बचा या नहीं। मां फिर भी आशिर्वाद देती है। बेटे खा लेते हैं तो मां का पेट भर जाता है।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। रक्षाबंधन के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी बहनों के शामिल होने की संभावना है। सरकार की ओर से इस राशि को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।