| |

मध्य प्रदेश में 16 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार, दिन में गर्मी-रात में ठंड बरकरार

Madhya Pradesh Weather Update के मुताबिक प्रदेश में 16 फरवरी के बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में सक्रिय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल देखे जा रहे हैं। 16 फरवरी से एक नया सिस्टम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। इससे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। सिस्टम के गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद मौसम में फिर बदलाव संभव है, जिससे हल्की सर्दी का एक और दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि तेज ठंड या घने कोहरे की संभावना फिलहाल नहीं है।

दिन में 30 डिग्री पार, रात में ठंड बरकरार

राजधानी Bhopal Weather और Indore Weather समेत कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। खंडवा में सबसे अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं रात के समय ठंड अब भी बनी हुई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, राजगढ़ में 10.6 डिग्री और मंदसौर में 10.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर पांच बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दो दिन का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है। 16 फरवरी को भी आंशिक बादल और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

फरवरी महीने में MP Cold and Heat Trend का यह मिश्रित स्वरूप आगे भी जारी रहने की संभावना है, जहां दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का एहसास बना रहेगा।

Share

Similar Posts