‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ के तीसरे सीजन का ऐलान, सौरॉन की पहली झलक जारी

The Lord of the Rings: The Rings of Power के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Amazon Prime Video ने आधिकारिक तौर पर सीरीज के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है। यह ऐलान न्यूयॉर्क में आयोजित अपफ्रंट्स इवेंट के दौरान किया गया, जहां प्लेटफॉर्म ने अपनी आगामी परियोजनाओं की झलक पेश की।
Charlie Vickers की सौरॉन के रूप में पहली झलक भी जारी की गई है। सामने आए पोस्टर में चार्ली विकर्स को डार्क लॉर्ड सौरॉन के अवतार में सिर पर मुकुट पहने देखा जा सकता है। पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पोस्टर के साथ जारी कैप्शन में लिखा गया, “डार्क लॉर्ड की वापसी। तीसरा सीजन 11 नवंबर 2026 से शुरू होगा।” इस घोषणा के बाद सीरीज के प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
The Lord of the Rings के लेखक J. R. R. Tolkien की काल्पनिक दुनिया पर आधारित यह सीरीज टीवी इतिहास के सबसे महंगे शोज़ में गिनी जाती है। इसकी कहानी मध्य-पृथ्वी (Middle-earth) के पौराणिक द्वितीय युग पर आधारित है।
निर्माताओं के अनुसार, तीसरे सीजन में एल्व्स और सौरॉन के बीच होने वाले भीषण युद्ध को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा, जिससे कहानी और अधिक भव्य व रोमांचक होने की उम्मीद है।






