FIFA WORLD CUP 2026: मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अर्जेटीना की जीत, बनायीं नाकआउट में जगह
दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी ने सोमवार को हुए ऑस्ट्रिया के विरुद्ध मैच में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। अब मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में पहले पायदान पर आ गए हैं। मैच में मेसी ने दो गोआल दागे और उन्ही के बदौलत अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
लियो मेसी के अब फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में 18 गोल हो गए है, जो किसी भी फुटबॉलर के लिए सबसे ज़्यादा है। इस मैच के पहले मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ मैच में जर्मनी के दिग्गज खिलाडी मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी की थी जिनके नाम 16 गोल है।
इस प्रकार रहा मैच
मैच की शुरुआत में अर्जेंटीना को आठवे मिनट पर एक पेनेल्टी मिली थी जिसे मेसी मिस कर गए थे। इससे पहले ये गोल छूट जाना अर्जेंटीना के लिए समस्या कड़ी करता, मेसी ने 38वे मिनिट पर मैच का पहला गोल दाग दिया। इसी गोल के साथ मेसी फीफा विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाडी बन गए। हाफ टाइम ख़तम होने तक स्कोर अर्जेंटीना के पक्ष में 1-0 रहा। दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के लिए गोल करना काफ़ी मुश्किल हो गया था, ऑस्ट्रिया का डिफेन्स शानदार था। लेकिन स्टॉपेज टाइम में मेस्सी ने अपना दूसरा गोल करा और अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित कर दी।
अर्जेंटीना की नाकआउट में एंट्री
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मौजूदा विजेता बन कर उतरी अर्जेंटीना ने अपनी नाकआउट में जगह पक्की कर ली है। अर्जेंटीना के अलावा मेक्सिको, USA, जर्मनी, फ्रांस और नॉर्वे ने भी राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह बना ली है।
