मेसी ने दागी हैट्रिक, मौजूदा चैम्पियंस अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत

बुधवार को फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप जे में अर्जेंटीना का मुक़ाबला अल्जीरिया से हुआ। यह मैच कनासा सिटी स्टेडियम, यूनाइटेड स्टेट्स में खेला गया। इसी मुक़ाबले के साथ अर्जेंटीना ने अपने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की है। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया की 3-0 से हरा दिया। और दिलचस्प बात ये है की अर्जेंटीना की ओर से तीनो गोल कप्तान मेसी द्वारा किए गए। मेसी ने पहले हाफ में एक गोल किया और अर्जेंटीना को मुकाबले में आगे कर दिया और साथ ही में दूसरे हाफ में दो गोल दागकर अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित कर दी। हालाकि 80वे मिनट के बाद मेसी ग्राउंड के बाहर चले गए और बाक़ी मुक़ाबले में कप्तानी की आर्मबैंड अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी को सौंप दी।

मेसी ने रचा इतिहास

मेसी छह अलग अलग विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है, साथ ही में उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और इस मैच में हैट्रिक दागकर इस मैच को और खास बनाया।

फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने में मेसी ने की बराबरी

इस मैच के पहले मेसी के फीफा वर्ल्ड कप में 13 गोल थे। और इस मैच में गोल्स की हैट्रिक लगाकर मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने में जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी कर ली है।

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12
Share

Similar Posts