|

कुवैत में मिसाइल मलबा गिरने से तमिलनाडु के मजदूर की मौत, परिवार ने मांगी मदद

कुवैत में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से तमिलनाडु के एक भारतीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय संथाना सेल्वम के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 वर्षों से कुवैत में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुदुकुलथूर के पास स्थित अनिकुरुंधन गांव के निवासी संथाना सेल्वम एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वह रह रहे थे, वहां युद्ध के दौरान दागी गई मिसाइल का मलबा गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी कौसल्या और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से सहायता की मांग करते हुए पार्थिव शरीर को भारत लाने और उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

स्थानीय प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह घटना पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विदेशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रही है।

Share

Similar Posts