Khelo India Tribal Games: फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ को रजत, पश्चिम बंगाल बना चैंपियन

Khelo India Tribal Games के तहत खेले गए पुरुष फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए इस मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने 1-0 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत डिफेंस के साथ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

हाफ टाइम तक पश्चिम बंगाल ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, जिसे उसने अंत तक कायम रखा। छत्तीसगढ़ ने बराबरी के लिए लगातार आक्रमण किए, लेकिन विपक्षी टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं सकी।

मैच के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, Sports Authority of India (SAI) के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे।

इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने हार के बावजूद अपने जुझारू प्रदर्शन से सभी का दिल जीता और राज्य के लिए रजत पदक हासिल कर गौरव बढ़ाया।

Share

Similar Posts