| |

कांग्रेस युवा नेता की चाकू मारकर हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए, पुलिस CCTV खंगाल रही

रीवा। शहर के शांति विहार कॉलोनी गेट के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे कांग्रेस के युवा नेता अमित कोल की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल अमित कोल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बाइक से आए बदमाशों ने अमित कोल को निशाना बनाकर उन पर चाकू से हमला किया। हमला इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लग पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इलाके में दहशत का माहौल
रात के समय हुई इस वारदात के बाद शांति विहार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share