| |

कांग्रेस की धार जिला कार्यकारिणी घोषित: बाबूलाल जाट बने जिला उपाध्यक्ष; सतपाल सिंह बरनाला महासचिव

धार। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने धार जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में जमीनी स्तर पर सक्रिय और लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सूची को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सह-प्रभारी उषा नायडू की सहमति के बाद जारी किया गया।

गंधवानी क्षेत्र को मिली दो बड़ी जिम्मेदारियां
नई जिला कार्यकारिणी में गंधवानी विधानसभा क्षेत्र का खास प्रतिनिधित्व रहा। सलकनपुर निवासी बाबूलाल जाट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारिया निवासी सतपाल सिंह बरनाला को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों नेताओं को क्षेत्र में सक्रिय और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाला माना जाता है। कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और आंदोलनों में दोनों की सक्रिय भागीदारी रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
जाट और बरनाला की नियुक्ति के बाद गंधवानी विधानसभा क्षेत्र सहित धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा और सक्रिय नेताओं को जिला संगठन में जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, नई टीम के जरिए जिले में संगठन को बूथ और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। आगामी चुनावों और पार्टी के कार्यक्रमों को देखते हुए नई कार्यकारिणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share