|

अशोकनगर दौरे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, चार दिन में करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और कई जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, सिंधिया आज शाम भोपाल से रवाना होकर रात में अशोकनगर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

3 अप्रैल का कार्यक्रम

अगले दिन वे ग्राम कजराई में ब्रिज और पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीगोन और गरेठी में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पिपरई में जनसुनवाई करेंगे। शाम को मुंगावली में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

4 अप्रैल का कार्यक्रम

सिंधिया कचनार में जनसुनवाई में शामिल होंगे। इसके बाद “स्कूल चलो अभियान” के तहत किट वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और कलेक्ट्रेट में बैठक व प्रेस वार्ता करेंगे।

5 अप्रैल का कार्यक्रम

तीसरे दिन वे अशोकनगर में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद ईसागढ़ में जनसुनवाई और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे।

कार्यक्रमों के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवपुरी के लिए रवाना होंगे।

यह दौरा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Similar Posts