‘आमिर खान का बेटा’ कहे जाने पर बोले जुनैद खान, पहचान के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

Junaid Khan ने हाल ही में अपनी पहचान और स्टार किड होने के दबाव को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म Ek Din की को-स्टार Sai Pallavi के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘Aamir Khan का बेटा’ होने की पहचान हमेशा उनके साथ जुड़ी रहेगी।

जुनैद ने कहा, “ये साया हमेशा रहेगा। यह न सकारात्मक है और न नकारात्मक। पापा 35 सालों से स्टार हैं और मैं उनसे मुकाबला नहीं कर रहा हूं। मैं चाहे कितना भी अच्छा काम कर लूं, लोग मुझे आमिर खान का बेटा ही कहेंगे।”

उन्होंने माना कि उनके पिता ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, उसका छोटा सा हिस्सा पाने में भी उन्हें पूरी जिंदगी लग जाएगी।

जुनैद ने यह भी बताया कि वे केवल वही प्रोजेक्ट करना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद हों और जहां काम का माहौल अच्छा हो। वहीं आमिर खान भी कई बार अपने बेटे की तारीफ करते हुए कह चुके हैं कि जुनैद इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए खुद मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने कभी काम के लिए पिता का सहारा नहीं लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जुनैद खान ने साल 2024 में Maharaj से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। इसके बाद वह Khushi Kapoor के साथ Loveyapa में नजर आए, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

हाल ही में रिलीज हुई ‘एक दिन’ के जरिए साई पल्लवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं रही।

Share

Similar Posts