झारखंड में हथनी ने किया हमला: एक युवक की मौत; नवजात बच्चें को देखने के लिए जमा हुई थी भीड़

झारखंड। रामगढ़ में हथिनी ने बौखलाकर लोगों पर हमला कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई है। सभी लोग हथनी के नवजात बच्चे को देखने गए थे।
हथिनी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। हथिनी और उसके बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए थे।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमों से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।
बच्चें को देखने लिए जमा हुई भीड़
घटना रामगढ़ की है। लोगों को मालूम हुआ कि हथिनी ने बच्चा दिया है। उसके बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में आ गए। इसी दौरान भीड़ की मौजूदगी से हथिनी बौखला गई और उसने लोगों की ओर हमला कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई है।
वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है है कि सारे लोग झुंड बनाकर खड़े है। तभी हथनी दौड़कर उनकी तरफ आती है। सभी घबरा कर भागने लगते है। लोगों को भागता देख हथनी और तेजी से भागती है। उसके पीछे हाथी का बच्चा भी दौड़ता हुआ दिख रहा है।
नवजात बच्चे के पास आक्रामक होती है हथनी
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, नवजात बच्चे के आसपास हथिनी बेहद संवेदनशील और आक्रामक हो सकती है। ऐसे समय में सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।