|

झाबुआ पंचायत उपचुनाव में नामांकन: विभिन्न पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने भरे फॉर्म; आज होगी पत्रों की जांच

झाबुआ। पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिले में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

इन्होंने दिया नामांकन 
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से दिनेश पिता धुलसिंह वसुनिया, निवासी ग्राम ढाकनीतलाई, पोस्ट समोई, तहसील राणापुर; अनिल धुलसिंह वसुनिया, निवासी ग्राम ढाकनीतलाई, पोस्ट समोई, तहसील राणापुर; कमलेश पिता नगरिया सिंगाड, निवासी ग्राम झाझरवा, पोस्ट खेड़ा अंधारवड़, तहसील राणापुर; रामू पिता सामजी हटीला, निवासी ग्राम समोई तथा धर्मेश सोलंकी, निवासी ग्राम समोई, तहसील राणापुर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

पलासडोर से इन्होंने किया नामांकन 
सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत पलासडोर से सनु पिता मगन डामोर, चैनसिंह पिता गलाल डामोर, मोमसिंह पिता रुमाल डामोर, मली पति चैनसिंह डामोर, कला पति रामसिंह डामोर, रामसिंह पिता मगजी डामोर,मसुल पिता पारसिंह डामोर और कला पति मसुल डामोर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी ग्राम पंचायत पलासडोर, पोस्ट काकनवानी, तहसील थांदला, जिला झाबुआ के निवासी हैं।

पंचायत रंभापुर से इन्होंने भरा पत्र
इसी प्रकार पंच पद के लिए ग्राम पंचायत रंभापुर के वार्ड क्रमांक-17 से शिवानी पति धर्मेन्द्र बरमंडलिया, निवासी रंभापुर, बोरा टोडी बरमंडलिया मोहल्ला, तहसील मेघनगर; ग्राम पंचायत दौलतपुरा के वार्ड क्रमांक-10 से दोलसिंह पिता धीरजी मुणीया, निवासी तड़वी फलिया, दौलतपुरा, तहसील थांदला और ग्राम पंचायत परवाड़ा के वार्ड क्रमांक-20 से वेशिया पिता बददा माल, निवासी भेरूपाड़ा फलिया, ग्राम परवाड़ा, तहसील थांदला द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। आज सभी निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखरी तारीख 18 सितम्बर है।

Share