|

झाबुआ में मनचलों को पकड़ने दौड़े थाना प्रभारी का पैर टूटा: कमेंट कर भागा आरोपी; पुलिसकर्मी कर रहे तलाश

झाबुआ। मनचलों पर कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी घायल हो गए। वह पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गए थे। वहीं उनकी बाइक से टक्कर हो गई है। घटना दोपहर 12 बजे की है।

पिछले कुछ दिनों से विद्यालय परिसर के आसपास मनचलों द्वारा छात्राओं पर कमेंट करते थे। छेड़खानी किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्कूल में 1300 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं।

मनचलों को पकड़ने दौड़े थाना प्रभारी
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने के दौरान कुछ युवक छात्राओं पर कमेंट कर रहे थे। लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। थाना प्रभारी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक आ गई और थाना प्रभारी की बाइक सवार से टक्कर हो गई।

थाना प्रभारी की बाइक सवार से टक्कर
टक्कर के कारण थाना प्रभारी सड़क पर गिर गए। उनके दाएं पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जिला अस्पताल रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद थाना प्रभारी अशोक कनेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस टीम ने स्कूल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 
Share