झाबुआ में भव्य गुरुपद महापूजन: 36 जोड़ों ने लिया भाग; बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल

झाबुआ। गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को गुरुपद महापूजन का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन चातुर्मास के तहत किया गया।

प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराज के गुरुपद महापूजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह रहा।

गुरुद्विशताब्दी वर्ष और गुरुपद तप के निमित्त यह आयोजन किया गया। साध्वी श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-7 की पावन निश्रा में महापूजन संपन्न हुआ।

36 जोड़ों ने लिया भाग
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र नाहर ने बताया कि महापूजन में 36 जोड़ों ने भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों गुरुभक्त मौजूद रहे।

महापूजन दोपहर 12:39 बजे प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब के मंदिर प्रांगण में हुआ। साध्वी श्री की निश्रा में मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजन कराया गया।

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
जावरा से आए संगीतकार एवं विधिकारक आशीष चोरड़िया और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों पर समाजजन झूम उठे।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। श्री राजेन्द्र सूरी तप आराधना के अंतर्गत गुरुपद महापूजन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share