डॉ. जयशंकर ने तोशिमित्सु मोटेगी को जापान के विदेश मंत्री के रूप में पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी

भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने तोशिमित्सु मोटेगी को जापान के विदेश मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त होने पर बधाई दी है।
डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे भारत-जापान के विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मोटेगी के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
यह बधाई भारत और जापान के बीच मजबूत रणनीतिक और वैश्विक सहयोग को दर्शाती है और दोनों देशों के संबंधों में नई दिशा को उजागर करती है।






