| |

विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

कुआलालंपुर, 27 अक्टूबर 2025
विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज और न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लुक्‍सॉन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। ये बैठकें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान अलग से आयोजित की गईं।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आपसी सहयोग को मज़बूती देने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त एवं समावेशी बनाए रखने की क्रिस्‍टोफर लुक्‍सॉन की प्रतिबद्धता का स्वागत किया गया।

वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज के साथ हुई बैठक को “उत्कृष्ट और फलदायी” बताया गया। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापारिक सहयोग, और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

डॉ. जयशंकर ने इस दौरान जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोषीमित्सु, मलेशिया, ब्राजील और ब्रुनेई के विदेश मंत्रियों से भी अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में क्षेत्रीय स्थिरता, वैश्विक दक्षिण के हित, और आपसी आर्थिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

Share

Similar Posts