| |

जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खुले: नर्मदा घाटों पर अलर्ट; 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

जबलपुर। बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद बांध के 21 में से 9 गेट खोल दिए गए हैं। वर्ष 2026 में पहली बार 18 अगस्त को बरगी बांध के गेट खोले गए हैं। बांध से करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है।

फिलहाल बरगी बांध का जलस्तर 422.76 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि बांध में पानी की आवक करीब 1620 क्यूमेक बनी हुई है। गेट औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं।

नर्मदा घाटों पर बढ़ सकता है जलस्तर

बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी के घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए बांध प्रबंधन ने नर्मदा घाटों और तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन और बांध प्रबंधन ने लोगों से नदी के घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आवक के अनुसार बदली जाएगी पानी की निकासी

बांध में पानी की आवक की स्थिति के अनुसार गेटों से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल पानी की आवक करीब 1620 क्यूमेक बनी हुई है और 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है।

Share