लेबनान पर इजराइल के हमले तेज, 24 लोगों की मौत; संघर्षविराम के बीच बढ़ा तनाव

लेबनान और इजराइल के बीच संघर्षविराम के बावजूद क्षेत्र में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हवाई और तोपखाने हमले लगातार जारी हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार को हुए हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नौ कस्बों और गांवों को खाली करने के आदेश जारी किए, जिसके बाद कई इलाकों में हवाई हमले और बमबारी तेज कर दी गई। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 48 घंटों में इजराइली हवाई, ड्रोन और तोपखाने हमलों में उल्लेखनीय तेजी आई है।
स्थानीय रिपोर्टों में यह भी आरोप लगाया गया है कि दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इजराइली सैनिकों द्वारा तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस तथाकथित ‘येलो जोन’ के भीतर हो रही है, जिसे इजराइल ने घोषित किया है। यह क्षेत्र लेबनानी सीमा के भीतर लगभग 10 किलोमीटर तक फैला हुआ बताया गया है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब लेबनान और इजराइल के बीच वाशिंगटन की मध्यस्थता में निचले स्तर की कूटनीतिक वार्ता की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि दोनों पक्ष मौजूदा संघर्षविराम को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं, लेकिन लगातार हो रहे हमलों से स्थिति और जटिल होती दिखाई दे रही है।
वहीं, लेबनान सरकार ने इजराइल के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें दक्षिणी लेबनान के प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में सहायता, इजराइल की हिरासत में बंद लोगों की रिहाई और दक्षिणी लेबनान से इजराइली सैनि






