|

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान की नई योजना, टोल वसूली की तैयारी

Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों के लिए नया नियंत्रण तंत्र लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्तावित व्यवस्था में व्यापारिक जहाजों से टोल वसूली का प्रावधान भी शामिल हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान जल्द ही इस नई योजना का औपचारिक खुलासा कर सकता है। साथ ही तेहरान ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी हथियारों की खेप को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ओर से ईरान को कड़ी चेतावनी दी गई है। जवाब में ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने कहा कि “दुनिया नई व्यवस्था की दहलीज पर खड़ी है।”

ईरान के उपराष्ट्रपति Mohammad Reza Aref ने कहा कि तेहरान पहले अपनी संप्रभुता के अधिकार को लेकर गलती कर चुका है, लेकिन अब ऐसा दोबारा नहीं होगा। वहीं, विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने दावा किया कि अमेरिका के साथ बातचीत पटरी से उतर चुकी है और ईरान किसी भी सैन्य स्थिति के लिए तैयार है।

कजाकिस्तान ने भेजी मानवीय मदद

इस बीच Kazakhstan ने ईरान को मानवीय सहायता सामग्री भेजी है। इसमें डिब्बाबंद खाद्य सामग्री, चीनी, आटा, मेडिकल उपकरण और दवाइयां शामिल हैं। यह मदद ऐसे समय में भेजी गई है जब ईरान आर्थिक दबाव और बढ़ती महंगाई का सामना कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में महंगाई दर 53 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है, जबकि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

कतर और सऊदी ने की बातचीत

क्षेत्रीय तनाव के बीच Qatar और Saudi Arabia के विदेश मंत्रियों ने अमेरिका-ईरान तनाव और संघर्ष विराम के मुद्दे पर चर्चा की है। दोनों देशों ने तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में नया नियंत्रण तंत्र लागू करता है, तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति, व्यापारिक मार्गों और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है, क्योंकि दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।

Share

Similar Posts