IPL 2026: हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब को 33 रन से हराकर सनराइजर्स बनी नंबर-1 टीम

Indian Premier League 2026 में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Punjab Kings को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।
Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
हैदराबाद की ओर से Heinrich Klaasen ने 43 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं Ishan Kishan ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
इसके अलावा Abhishek Sharma ने 35 रन और Travis Head ने 38 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई।
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि Cooper Connolly ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।
Marcus Stoinis ने 28 रन और सूर्यांश शेडगे ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
गेंदबाजी में Pat Cummins और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।






