iPhone यूज़र्स परेशान: फोटो में दिख रहा अजीब लाल निशान, बग या हार्डवेयर समस्या? जानिए समाधान

iOS 26 अपडेट के बाद कई iPhone यूज़र्स को Photos ऐप में रेड टिंट वाली तस्वीरें दिख रही हैं. जानें इस नए बग की वजह, आसान समाधान और Apple के अगले iOS 26.3 अपडेट से जुड़ी जानकारी.

क्रिसमस से ठीक पहले iPhone यूज़र्स के लिए एक अजीब समस्या सामने आ रही है. iOS 26 अपडेट के बाद कई लोगों ने देखा है कि फोटोज़ ऐप में उनकी तस्वीरें लाल (Red Tint) रंग में दिख रही हैं, जबकि उन्होंने किसी तरह का कोई फिल्टर या सेटिंग बदली ही नहीं है. ये समस्या पहली नज़र में चौंकाने वाली लग सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक सॉफ्टवेयर बग है.

इस बग की सबसे अजीब बात ये है कि जब आप गैलरी में स्क्रॉल करते हैं, तो तस्वीरें सामान्य रंगों में दिखाई देती हैं. लेकिन जैसे ही आप किसी फोटो को Photos ऐप में खोलते हैं, उस पर अपने आप लाल रंग की परत दिखाई देने लगती है. वहीं, अगर उसी फोटो का ओरिजिनल वर्ज़न देखा जाए, तो उसमें रंग बिल्कुल सही होते हैं. इससे साफ है कि यह कैमरा या फोटो की गलती नहीं, बल्कि iOS 26 में मौजूद Photos ऐप का बग है.
Share

Similar Posts