| | | |

इंदौर में युवती का जला हुआ शव मिला: ICICI बैंक में करती थी काम; दो दिन से नहीं उठा रही थी फोन

इंदौर। इंदौर में एक युवती का जला हुआ शव मिला है। वह ICICI बैंक में काम करती थी। घटना खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग कॉलोनी की है। यहां वह किराए से रुम लेकर रहती थी। मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

दो दिन तक नहीं उठा रही थी फोन
पलक केशव (26) हरदा जिले के टिकरिया की रहने वाली थी। उसके पिता पिछले दो दिन से उसे फोन लगा रहे थे। कॉल रिसीव नहीं हुआ तब उन्होंने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो गेट लॉक था।

गैस का बर्नर खुला मिला
उन्होंने पड़ोस के लोगों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती का जला हुआ शव मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और FSL टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कमरे में गैस का बर्नर खुला मिला है। पुलिस ने युवती का मोबाइल और कमरे से अन्य दस्तावेज जब्त कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों खुलासा हो सकेगा। पता लगाया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Share