इंदौर में युवक की हत्या के आरोपी पकड़ाए: न्यायालय में किया सरेंडर; पुलिस करेगी पूछताछ

इंदौर।  हीरानगर में भजन संध्या के दौरान हुए विवाद में चारों आरोपियों के सरेंडर कर दिया है। हत्याकांड में चार मुख्य आरोपियों नवरत्न, जयविराज, हंसराज और विशाल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।

रिमांड में लेगी पुलिस 
आरोपियों के सरेंडर के बाद अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार, हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी।

विवाद के बारे में होगी पूछताछ 
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। चारों आरोपियों के सरेंडर के बाद मामले की जांच में अहम कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।

आधी रात में किया था चाकू से हमला 
बता दें कि मृतक तेजसिंह पर आधी रात में चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Share