इंदौर में अगले 48 घंटे में बारिश के आसार, 7 डिग्री तक तापमान गिरा; मानसून अपडेट
इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों ने मौसम अंदाज़ बिलकुल अलग बना रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में इंदौर में हो सकती है बारिश। प्रदेश और उसके आस-पास इलाकों में भीषण गर्मी और उमस काफी बढ़ गई जिससे आम जान काफी परेशान हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब मध्य प्रदेश के दरवाजे पर दस्तक देने की तैयारी में है। प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर स्थितियां बेहद अनुकूल होती जा रही हैं।
7 डिग्री तक लुढ़का पारा
तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे तक शहर में 0.6 इंच (लगभग 15 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही 1 जून से शुरू हुए चालू मानसून सीजन में अब तक कुल 1 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के चलते तापमान के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंदौर में गुरुवार रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री गिरकर 19°C पर पहुंच गया है। यह गुरुवार के मुकाबले 6.8°C कम है, यानी महज 24 घंटे के भीतर रात के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं शुक्रवार को दिन का तापमान 35.1 पहुंच गया जिसमें 3.3 डिग्री की गिरावट आई।
प्रसाशन की और से सचेत रेने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शहर में 48 घंटे में हो सकती है बारिश । आने वाले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारों की संभावनाएं दिखाई दे रही है। प्रसाशन ने मध्य मध्यप्रदेश में बिजली गिरने की घटना को लेकर मुख्य रूप से सचेत रहने को कहां है। खुले आसमान या पेड़ों की शरण न लें। ख़राब के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलह दी।
प्रदेश में इस दिन होगी मानसूनी की एंट्री
10 जून 2026 के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी की एंट्री काफी मजबूत हो जाएंगी। इसके तुरंत बाद जून के दूसरे सप्ताह में बाद 15 से 20 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों जैसे बालाघाट, डिंडोरी, मंडला या शहडोल संभाग से राज्य में प्रवेश कर सकता है।
