इंदौर में तीन तलाक और मारपीट: पति गिरफ्तार; विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मारपीट के बाद दिया तलाक
महिला और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि पति ने महिला के साथ मारपीट की और इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया।
विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
महिला ने खजराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विवाद की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।