| |

इंदौर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

इंदौर। राजेंद्र नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, दूसरी ट्रेन के लोको पायलट ने शव देखकर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा या ट्रेन की चपेट में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस कर रही है जांच

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस परिस्थितियों और कारणों की लगातार जांच कर रही है। जिससे उसकी पहचान हो सके और परिवार को कानूनी प्रक्रिया के बाद शव सौप सकें।

Share