राजवाड़ा पर मां अहिल्या की स्मारक पर जल अभिषेक व सफाई अभियान, विधायक गोलू शुक्ला ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में स्थित मां अहिल्या की स्मारक पर आज सामाजिक चेतना और स्वच्छता का संदेश देखने को मिला। गोलू शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ स्मारक पर जल अभिषेक किया और इसके बाद सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और उपस्थित लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जन्मदिन नहीं, सेवा पखवाड़ा
विधायक गोलू शुक्ला इन दिनों अपना जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका जन्मदिन होर्डिंग, पोस्टर, बैनर या फूलमालाओं के माध्यम से मनाया जाए। इसके बजाय वे चाहते हैं कि कार्यकर्ता गौशालाओं, अनाथ आश्रमों और जरूरतमंदों की सेवा करें।
उन्होंने कहा, “मैं अपने जन्मदिन को उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के रूप में देखता हूं। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।”
कार्यकर्ताओं से विशेष अपील
विधायक शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे जन्मदिन का जश्न मनाने का संदेश जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भागीरथपुरा की घटना के मद्देनज़र वे व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन नहीं मना रहे हैं और इस दिन को केवल सेवा के लिए समर्पित करना चाहते हैं।
उनके इस निर्णय को लेकर शहर में व्यापक सराहना हो रही है। लोग इसे जनप्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण मान रहे हैं कि सार्वजनिक जीवन में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बाइट… विधायक गोलू शुक्ला






