| |

इंदौर में नवविवाहिता ने 8 महीने बाद लगाई फांसी: ससुरालवालों पर दहेज मांगने का आरोप; पहले से चल रहा था विवाद

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने लोगों ने ससुरालवालों पर 15 लाख रुपये दहेज मांगने और प्रताड़ित कर फांसी लगाने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए हैं। कम्पेल निवासी शिवानी (27 वर्ष) का विवाह 3 फरवरी 2026 को लोकेश के साथ संपन्न हुआ था।

परिजनों का कहना है कि विवाह के समय से ही दहेज को लेकर कहासुनी और विवाद हो रहा था। उस दौरान सामाजिक वरिष्ठों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था और शादी संपन्न कराई गई थी।

8 महीने बाद ही लगा ली फांसी 
विवाह के महज 8 महीने बाद मायके पक्ष को सूचना मिली कि शिवानी ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराल वाले शिवानी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

फरार ससुराल वालों की तलाश जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं फरार ससुराल वालों की तलाश जारी है।

Share