इंदौर | खेल | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर में कराटे खिलाड़ियों को मिलेगा मंच: 4 सितंबर को ओपन चैंपियनशिप; अलग-अलग वर्गों में होंगे मुकाबले

इंदौर। कराटे खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टी.आई मॉल में 4 सितंबर को ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कराते का आयोजन ट्रेजर आइलैंड मॉल और व्हिज़ी विंग्स एवं वॉरियर्स जर्नी डोजो, (इंदौर) द्वारा किया जा रहा है।
अलग-अलग आयु और वजन वर्ग में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता स्टेट हेड (मध्यप्रदेश डब्ल्यूजेकेएफआई) हरिओम परमार एवं करण साहू (कोच डब्ल्यूजेडी) और व्हिज़ी विंग्स द्वारा संचालित की जाएगी। स्पर्धा में पंजीयन के लिए करण साहू एवं डॉ. अंशुल जैन (व्हिज़ी विंग्स) से संपर्क किया जा सकता है।