| | |

इंदौर के तीन बड़े रेस्टोरेंट के लाइसेंस निरस्त: नोटिस के बाद भी नहीं हुआ सुधार; कलेक्टर बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के तीन बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें C-21 के सामने स्थित Hedley Pizza, स्कीम नंबर 54 स्थित Big Basket और रिंग रोड स्थित Social Indore Restaurant शामिल हैं।

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि, अमानक खाद्य सामग्री के संबंध में जिला प्रशासन लगातार जो अमानक भोजन बेचने वाले लोग हैं या मिलावटखोर हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। हमारी टीम लगातार इंस्पेक्शन करती है और जहां भी गंभीर कमियां पाई जाती हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है।

नोटिस के बाद भी नहीं हुआ सुधार
उन्होंने बताया कि इन तीनों प्रतिष्ठानों को पूर्व में व्यवस्था सुधारने के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस दिए गए थे, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी इनके द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया। निरीक्षण में आज भी वहां की स्थिति वैसी ही पाई गई, जिसके बाद तीनों संस्थानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई।

Share