| |

इंदौर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई TL: बोले- सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन; जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार

इंदौर। सोमवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम, सभी एसडीएम, नगर निगम, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले कार्यों और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई।

सीएम हेल्पलाइन पर इंदौर की स्थिति में सुधार
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि, “देखिए समय-समय पर आयोजित होने वाली टीएल बैठक में मुख्यमंत्री की जो प्राथमिकताएं होती हैं, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाती है। साथ ही सम्मानित नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों और उनके आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की जाती है।

सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि सभी विभागों में जिला अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन जहां कहीं भी लापरवाही सामने आई है, वहां संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है।

सीएम हेल्पलाइन पर जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार
कलेक्टर ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर इंदौर जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। हमारा जिला निरंतर इंप्रूव कर रहा है और हमारा यही प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और नागरिकों के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित हो।

Share