| | | |

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने छात्राओं को किया संबोधित, दोस्ती और नशे को लेकर दी सलाह ,कहा राम बनकर रहमान करता है दोस्ती

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को विधानभा इंदौर एक में स्कूल में वाटर कूलर, फर्नीचर दिए। इसकी लागत एक करोड़ दस लाख थी। इस मौके पर स्कूली छात्राओं को संबोधित किया और लव जिहाद से बचने की नसीहत दी।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विकायवर्गीय अपने बयानो को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है। शनिवार को विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के स्कूल में वाटर कूलर, फर्नीचर दिए। इसकी लागत एक करोड़ दस लाख थी। इस मौके पर स्कूली छात्राओं को संबोधित किया और लव जिहाद से बचने की नसीहत दी।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा

मंत्री ने कहा कि लव जिहाद सुना है। बेटियों से दोस्ती करते हैं, लेकिन नाम छिपाकर करते हैं। नाम तो राम बताएंगे, श्याम बताएंगे और दोस्ती करेंगे। बाद में बहला-फुसलाकर, लालच देकर विवाह कर लेते हैं। बाद में पता चलता है कि वह विधर्मी निकला और राम की जगह रहमान था। पहली बात तो दोस्ती लड़कों से करना नहीं और करें तो बहुत सोच-समझकर।

नशा करने वाले भाइयों को राखी न बांधें

मंत्री विजयवर्गीय ने इसी के साथ एक बार फिर नशे के खिलाफ नसीहत दी। बेटियों से कहा कि रक्षा बंधन आ रहा है। यदि घर में भाई नशा करता है तो उसे इस बार राखी मत बांधना। बोलना कि मैं कृष्ण भगवान को, हनुमानजी, भोलेनाथ को राखी बांधूंगी लेकिन नशा करने वाले भाई को नहीं। इसका असर होगा।

पहले भी लव जिहाद पर बयान से चुकी है विजयवर्गीय

इसके पहले भी विजयवर्गीय लगातार लव जिहाद पर बोलते रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने इसे गहरी साजिश करार दिया था। आरोप लगाया था कि कुछ विशेष समुदाय के लड़के हिंदू नाम रखकर बेटियों को बहला-फुसला रहे हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मौजूदगी में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ना शर्मनाक है। हर कार्यकर्ता को इसके लिए काम करना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए। साथ ही माता-बहनों को बेटियों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। बेटियों को रामायण जैसे ग्रंथ पढ़ना चाहिए ताकि वह सही और गलत का फर्क समझ सकें।

Share