| | |

इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया डॉ. मखीजा का सम्मान

इंदौर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने महाराजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आधार स्तंभ डॉ. आर. एस. मखीजा के 80वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में आयोजित समारोह में उनका सम्मान किया। डॉ. आर. एस. मखीजा वर्ष 1985 से जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं और उनके सहयोग से गुरु हरकिशन ट्रॉफी इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं।

1985 से बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़े हैं डॉ. मखीजा
समारोह में इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आर. पी. सिंह नैयर, आजीवन सदस्य डॉ. एस. एस. नैयर एवं कमलप्रीत कौर ने डॉ. मखीजा का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर महाराजा ग्रुप के ट्रस्टी डॉ. रमेश बदलानी, वरिष्ठ एडुकेशनिस्ट रवींद्र कौर कलसी, डॉ. अरुण पटवा, बी. एल. यादव, मनजीत सिंह गांधी, सीईओ सतविंदर सिंह, रमनदीप मखीजा, परमबीर मल्होत्रा, प्रीति और अभिराज सिंह मखीजा भी उपस्थित थे।

Share