| | |

इंदौर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज का जुलूस: 17 मोहल्लों के लोग हुए शामिल; घोड़े-बग्घियां आकर्षण

इंदौर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर इंदौर में बोहरा समाज ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में शहर के 17 बोहरा मोहल्लों के आमिल साहब, जमात तंजीम के सदस्य और अलग-अलग मोहल्लों के बैंड शामिल हुए। घोड़े-बग्घियां और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन के जरिए समाज की एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

जवाहर मार्ग से छत्रीबाग पहुंचा जुलूस


जुलूस जवाहर मार्ग से होते हुए सैफी स्कूल, छत्रीबाग पहुंचा। यहां सलामी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान इंदौर शहर के काजी साहब इशरत अली भी मंच पर मौजूद रहे।

अमन और भाईचारे का दिया संदेश

ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह आयोजन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। समाज की ओर से देश और समाज में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई।

Share