|

इंदौर में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर, 24 अक्टूबर 2025।
ऋषिनगर क्षेत्र में रहने वाले रोहित सोलंकी (28 वर्ष) ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, रोहित अपनी पत्नी की फिजूल खर्ची और लगातार प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान थे।

सुबह सबसे पहले रोहित की मां राधा सोलंकी ने उन्हें फांसी पर लटका देखा और परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पड़ताल शुरू की है कि आत्महत्या के पीछे और कौन-से कारण हो सकते हैं। स्थानीय पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

Share

Similar Posts