|

आबकारी विभाग इंदौर की बड़ी कार्रवाई, छह पेटी अवैध मदिरा और वाहन जब्त

इंदौर, 06 नवंबर 2025 — इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में वृत्त आंतरिक क्षेत्र-01 की टीम ने बुधवार को सघन घेराबंदी कर एक ऑटो वाहन से 6 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की।

सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने ऑटो (क्रमांक MP09-RA-8722) को रोका और तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से परिवहन की जा रही विदेशी मदिरा पाई गई। मौके पर ही आरोपी दिलीप पिता उमराव को गिरफ्तार किया गया।

मौके से जब्त की गई मदिरा और वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य ₹2,40,828 आँका गया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आबकारी विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग के सतत विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण और विक्रय पर कड़ा नियंत्रण और निरंतर निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Similar Posts