इंदौर में आबकारी विभाग का नशा मुक्ति अभियान तेज, केसरबाग क्षेत्र में लोगों को किया जागरूक
इंदौर में आबकारी विभाग का नशा मुक्ति अभियान, केसरबाग क्षेत्र में लोगों को किया जागरूक
इंदौर। जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आबकारी विभाग इंदौर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर बुधवार को तेजपुर गड़बड़ी बस्ती, केसरबाग क्षेत्र में विशेष जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
महिलाओं, युवाओं और बच्चों को किया जागरूक
अभियान के दौरान ADEO राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, ADEO जहांगीर खान, वृत्त पलासिया एवं बालदा कॉलोनी की उप-निरीक्षक प्रियंका रानी चौरसिया और उनकी टीम ने बस्ती में पहुंचकर महिलाओं, युवाओं, बच्चों और पुरुषों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक होता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
लोगों को दिलाई नशा मुक्त समाज की शपथ
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई।
स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
टीम के इन सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान
अभियान को सफल बनाने में आरक्षक तरुण सिंह जाट, परमजीत कौर, संगीता यादव और कैलाश अखंडे का विशेष योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने बताया कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशा मुक्ति और जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।





